रिटायर्ड बैंककर्मी के घर से लाखों की चोरी, ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर
बेगुसराय, जुलाई 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवाड़ा वार्ड संख्या-02 में बुधवार की देर रात चोरों ने एक रिटायर्ड बैंककर्मी के घर धावा बोलकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है।
चोरी का विवरण पीड़ित रामाशीष सिंह ने नावकोठी थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। तड़के करीब तीन बजे पुत्र रजनीश के साले रोहित ने सफेद शर्ट-पैंट पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए देखने की सूचना दी। इसके बाद जब घर के भीतर जाकर देखा गया तो गोदरेज की अलमारी और उसका लॉकर खुला मिला। उसमें रखे 4.75 लाख रुपये नकद, लगभग 13 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.