कन्नौज, मार्च 10 -- तालग्राम, संवाददाता। होली पर्व के दौरान रिटायर्ड फौजी के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के दो पुलिस कर्मियों सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी जयगोपाल सिंह पुत्र कप्तान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रिटायर्ड फौजी हैं। पांंच मार्च की सुबह वह डेयरी पर दूध देकर घर लौट रहे थे। तभी गांव के देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार पुत्र सिपाही लाल जोकि पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उनके भाई संजय सिंह, सत्यवीर व धीरेंद्र सिंह पुत्र नरवीर सिंह तथा दम्मी लाल व संतोष सिंह पुत्रगण मुलायम सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर लाठी-डंडों से मारपीट कर...