रिटायर्ड फौजी ने साले पर गोलियां बरसाकर की हत्या, किस बात पर हुआ था विवाद?
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में सनसनीखेज मर्डर सामने आया है। यहां पत्नी को मायके ले जाने से नाराज रिटायर फौजी ने मंगलवार दोपहर मेडिकल स्टोर पर बैठे साले की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। परिजनों ने हमलावर बहनोई को भी पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस कस्टडी में उसे पहले सीएचसी कोहंडौर में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दो थाने की फोर्स के साथ सीओ सिटी, एएसपी और एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र यादव घर के बाहर के कमरे में मेडिकल स्टोर और कपड़े की दुकान चलाता था। वह मंगलवार दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.