लखनऊ, अप्रैल 7 -- हर्षित/ लखनऊ। राजधानी के इंदिरानगर इलाके से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।जहां एक रिटायर्ड फौजी ने एक मासूम कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता शांत स्वभाव का था और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा था, इसके बावजूद आरोपी ने उस पर लगातार हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सूर्या सिटी, तकरोही इलाके के जायसवाल जनरल स्टोर के पास आरोपी ओ.पी. मिश्रा ने बिना किसी कारण एक निर्दोष कुत्ते को डंडे से बेरहमी से पीट पीट कर अधमरा कर दिया। उसके बाद घायल कुत्ते को डंडे से दबाकर उसे परेशान करने लगे।घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में गुस्सा भड़क ...