गुमला, मार्च 1 -- विशुनपुर । प्रखंड के कोयनार टोली निवासी रिटायर्ड फौजी गोपाल बड़ाईक ने एसपी को आवेदन देकर पत्नी राजमुनी देवी पर नगद राशि, मोबाइल व मेडिकल दस्तावेज लेकर भागने का आरोप लगाया है। गोपाल ने बताया कि आठ फरवरी को सड़क हादसे में घायल होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पत्नी उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल ले गई,फिर वापस गुमला लाकर भर्ती कराया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी 27,750 रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात लेकर चली गई। उन्होंने अपनी पत्नी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.