रिटायर्ड फौजी के घर से चोरों ने 50 हजार सहित दस लाख का गहना उड़ाया
चंदौली, अप्रैल 1 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन आलुमिल नई बस्ती में सेवानिवृत्त फौजी के बंद मकान का ताला तोड़ कर चोर 50 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर ले गए। भुक्तभोगी ने इसकी तहरीर अलीनगर थाने में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजीपुर जिले के दिलदारनगर निवासी दिग्विजय सिंह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद आलू मिल नई बस्ती में मकान बनाकर रहते हैं। वर्तमान में वे इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं। बीते 28 मार्च को मकान का ताला बंद कर के सपरिवार अपने गांव चले गए। इसी बीच चोर ताला तोड़ कर मकान के अंदर घुसे और पलंग के दीवान से 50 हजार रुपये नगद, सोने का मंगल सूत्र, 9 अंगूठी, झुमका, हार, नथिया, मांगटीका, लॉकेट, बाली, पायल सहित करीब दस लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात लेकर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.