मेरठ, मार्च 14 -- जनपद मुजफरनगर के थाना कोतवाली स्थित गांव शेरपुर निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड फौजी युसूफ अपनी पत्नी अफसाना के साथ शनिवार को अपने निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर पचपेड़ा गांव के पास गए हुए थे। जहां पर युसूफ कुछ मजदूरों की मदद से साफ सफाई का कार्य करा रहे थे। इसी बीच गांव पचपेडा थाना के भावनपुर के खलील अहमद अपने तीन बेटों और दो पोतों के साथ पहुंचे और फौजी को पेट्रोल पंप से भगाने की धमकी देते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस पर फौजी की पत्नी अफसाना बीच बचाव करने पहुंची और सभी ने एक राय होकर उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। वहीं सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.