गंगापार, फरवरी 24 -- जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सेना के रिटायर्ड फौजी विजय बहादुर सिंह निवासी ग्राम खौरिया सीएचसी जसरा में गार्ड की ड्यूटी करते हैं। मंगलवार की सुबह गाड़ी पर महेवा से सीएचसी जसरा के लिए आटो पर बैठ गए। जसरा पहुंचने पर हाथ से मोबाइल आटो में रखकर ड्राइवर को किराया देने लगे और मोबाइल आटो पर ही छूट गया है। सीएचसी जसरा पहुंचने पर गार्ड ने दूसरे मोबाइल से अपने मोबाइल नंबर पर बार बार फोन लगाता रहा लेकिन फोन नहीं उठा। इस फोन में गार्ड के दो सिम एक बीएसएनएल 9450531025 व दूसरा एयरटेल 9369084414 है। गार्ड ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.