रिटायर्ड फौजी और पत्नी की घर में घुसकर निर्मम हत्या; हाथरस में डबल मर्डर से हड़कंप
संवाददाता, सितम्बर 27 -- हाथरस जिले के सादाबाद के मोहल्ला इस्लाम नगर में शनिवार की रात रिटायर्ड फौजी व उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लथपथ शव घर में पड़े मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मूल रूप से सादाबाद के मनश्या निवासी 62 वर्षीय शमसुद्दीन पहली पत्नी 58 वर्षीय समीना उर्फ सद्दो के साथ सादाबाद-आगरा रोड पर रहते थे। घर के बाहर बनी दुकान उन्होंने किराए पर अपने भांजे कप्तान खान निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर सादाबाद को दे रखी थी। घर में मिले दोनों पति-पत्नी के शव रविवार की सुबह उनके भांजे का बेटा इमरान दुकान खोलने गया तो देखा कि दोनों के खून से लथपथ शव घर में पड़े हुए थे। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। शव देखकर इमरान की चीख निकल गई। शोर सुनकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.