रिटायर्ड फौजियों के लिए शानदार मौका, AAI में कंसल्टेंट पदों पर भर्ती; आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सेना में काम कर चुके लोगों के लिए दोबारा आसमान से जुड़ने का दरवाजा खोल दिया है। एएआई ने 39 कंसल्टेंट पदों के लिए रिटायर्ड शॉर्ट सर्विस कमीशन अफसरों से आवेदन मांगे हैं। मौका हाथ से निकलने में अब बस तीन दिन बचे हैं। आवेदन 17 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे। पहले आखिरी तारीख 1 अक्टूबर थी। एएआई ने कोरिजेंडम-2 के जरिए इसे बढ़ाकर 11 नवंबर 2026 कर दिया है। बाकी सारी शर्तें वही हैं जो पहले थीं।कहां कितनी जगह कुल 39 पद छह हवाई अड्डों पर बंटे हैं। ये सभी जॉइंट यूजर डिफेंस एयरफील्ड हैं यानी ऐसे हवाई अड्डे जहां सेना और आम उड़ानें दोनों चलती हैं। सबसे ज्यादा 15 पद गोवा के दाबोलिम में हैं। इनमें 11 सरफेस मूवमेंट कंट्रोल के लिए और 4 एटीसी के लिए हैं। पुणे में 11 पद हैं। पूर्णिया और पोर्ट ब्लेयर में चार-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.