कौशाम्बी, मई 31 -- एसपी कार्यालय में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने की। उन्होंने सभी रिटायर्ड पुलिस कर्मियों को पुष्पमाला पहनाया और अंगवस्त्र भेंट किया। फिर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि विभाग को दी गई इन कर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं की जितनी सराहना की जाए, कम है। सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों में एसआई राजकुमार राम, सभाजीत तिवारी व बैजनाथ सरोज शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सम्मानित किए गए पदोन्नति व सेवानिवृत्त बीईओ यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी की विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...