लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता। कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी को घर के बाहर तेज रफ्तार वैगनआर कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एलडीए कॉलोनी सेक्टर डी-1 निवासी सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी बाल मुकुंद तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र एवं अधिवक्ता तारकेश्वर तिवारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर उनके पिता घर के बाहर पौधों में पानी दे रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाल मुकुंद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही कृष्णा नगर थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.