रिटायर्ड नायब सूबेदार की पत्नी से घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज
बागपत, जुलाई 30 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के घटोली गांव में दबंगो ने रिटायर्ड नायब सूबेदार के घर में घुसकर उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के घटोली गांव निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार सर्वेश त्यागी की पत्नी नीलम त्यागी ने बताया की 14 जून की शाम उसके पति खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के ही पांच दबंग लोग अवैध हथियार और लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। दबंगो ने उसके कपड़े फाड़कर वीडियो बनाने का प्रयास किया,नीलम ने इसका विरोध किया तो दबंगो ने उसके ऊपर लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों के आ जाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत बालैनी थाने पर की लेकिन सुनवाई ना होने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.