रिटायर्ड दारोगा के पेंशन खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 18 लाख
गया, मई 28 -- जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के रहने वाले और झारखंड के देवघर जिले से रिटायर्ड दारोगा दिनेश्वर प्रसाद सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने उनके पेंशन के खाते से 18 लाख रुपये उड़ा लिये। पीड़ित रिटायर्ड दारोगा दिनेश्वर सिंह ने इसकी शिकायत गया एसएसपी और साइबर थाने में की है।पीड़ित दारोगा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनका एटीएम कार्ड कहीं खो गया था। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये की निकासी कर ली। उन्हें ठगी की जानकारी तब हुई जब बैंक खाते की जांच की गई। खाते से लगातार बड़ी रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उनके होश उड़ गए।मामले की सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस बैंक खाते की ट्रांजैक्शन डिटेल, एटीएम उपयोग और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.