दरभंगा, मार्च 3 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजासराय मोहल्ले में सेवानिवृत्त दारोगा के घर में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर देवेंद्र लाल दास ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने कहा है कि लहेरियासराय स्थित बंगाली टोला में गत 26 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने के लिये घर बंद कर गये थे। दो मार्च को शादी समारोह संपन्न होने के बाद जब घर वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी आलमीरा भी टूटी हुई थी। आलमीरा में रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि सोने की एक गले की चेन, दो कान के टॉप्स, कान का झुमका, नाक की छह नथिया, चांदी की पांच जोड़ी पायल सहित दो लाख रुपए की चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि बैंक से फिक्स्ड डिपॉजिट की रकम को तोड़कर घर में लाकर रखे थे। घर में कुछ काम करवाना था। इसके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.