कन्नौज, मई 12 -- रिटायर्ड दरोगा व भाकियू बलराज के मंडल महासचिव के खिलाफ दुर्घटना की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने को लेकर संगठन के लोगों में रोष व्याप्त है। संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाकियू बलराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजी.सौरभ यादव ने बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब चार बजे रिटायर्ड दरोगा व संगठन के मंडल महासचिव कालीचरन सिंह अपनी बुलेट बाइक से सौरिख रोड स्थित बाबा की बगिया की ओर खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल भेजा था। आरोप है कि पुलिस जांच में सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.