रिटायर्ड दरोगा रामदेव सिंह की गिरफ्तारी का आदेश
सुल्तानपुर, जून 11 -- सुलतानपुर। हत्या के मुकदमे में कोर्ट के आदेश पर गवाही देने नहीं आए संग्रामपुर थाने के रिटायर्ड दरोगा रामदेव सिंह के खिलाफ एडीजे श्याम मोहन जायसवाल ने गिरफ्तारी वारंट और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अमेठी एसपी को कार्रवाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने गवाही के लिए हाजिर नहीं होने तक दरोगा की पेंशन रोकने का आदेश भी दिया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी एसपी अमेठी को सौंपते हुए सुनवाई 22 जून को तय की गई है। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने के बीस साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी संजय सिंह पर मुकदमा चल रहा है। अदालत कई तारीखों से रिटायर्ड दरोगा रामदेव सिंह को गवाही के लिए तलब कर रही है,पर वे हाजिर नहीं हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.