एटा, मार्च 24 -- सोमवार दोपहर को शिकोहाबाद रोड पर कार ने पहले चार लोगों को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक ने सीएनजी से भरे कैंटर में भी टक्कर मार दी। इससे कैंटर खाई में चला गया। जानकारी पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने पुलिस बैरियर को तोड़ दिया। कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात दरोगा, सिपाही दूर जाकर गिरे। दरोगा के भी चोट आई हैं। जानकारी मिलते ही एएसपी, सीओ सकीट भी पहुंच गए। हादसा मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। एटा से कार शिकोहाबाद की ओर जा रही थी। कार चालक ने सबसे पहले गांव बाकलपुर के पास दो बाइक में टक्कर मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार हेमंत निवासी नगला राजाराम निवासी एका फिरोजाबाद, ओमवती निवासी नगला जालिम थाना सिकंद्राराऊ हाथरस घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप निवासी कल्याणपुर कोतवाली देहात, धर्मेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.