वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ शहर के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर छोटी दीपावली पर शनिवार रात बड़ी घटना हो गई। यहां एक रिटायर्ड दरोगा की एटा नंबर की कार ने बेकाबू होकर गलत दिशा में आकर एक के बाद एक तीन वाहनों को रौंद दिया। इसमें मां-बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। एक महिला सीधे पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद पुल पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी। उसके शीशे तोड़ दिए। पुलिस व एंबुलेंस के देरी से पहुंचने पर लोगों का आक्रोश बढ़ गया। बाद में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने पहुंचकर जैसे-तैसे हालात संभाले। फिलहाल चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, कार में बीयर की कैन बरामद हुई है, जिससे स्पष्ट है कि कार सवार लोग नशे में थे। टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। ...