कौशाम्बी, मार्च 6 -- पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव में एक रिटायर्ड जेई के मकान से चोरों ने नकदी-गहने समेत लाखों का माल पार कर दिया। गृहस्वामी की तहरीर लेकर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उदिहिन खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को वह मकान में ताला बंद करके दवा लेने प्रयागराज चले गए थे। होली के त्योहार पर दो मार्च को घर आए तो सब कुछ ठीक था। पांच मार्च को जरूरत पड़ने पर रुपये निकालने के लिए कमरे में गए तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। आलमारी-बक्सों का ताला टूटा था। चोर एक लाख 85 हजार रुपया नकद, बहू, बेटी व पत्नी के गहने उठा ले गए थे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि, प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.