कौशाम्बी, मार्च 7 -- पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अवर अभियंता हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को वह मकान में ताला बंद करके दवा लेने प्रयागराज चले गए थे। होली के त्योहार पर दो मार्च को घर आए तो सब कुछ ठीक था। पांच मार्च को जरूरत पड़ने पर रुपये निकालने के लिए कमरे में गए तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। आलमारी-बक्सों का ताला टूटा था। चोर एक लाख 85 हजार रुपया नकद, बहू, बेटी व पत्नी के गहने उठा ले गए थे। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...