मेरठ, मार्च 23 -- रजबन बाजार में एक गैराज मालिक ने रिटायर्ड जिला जज से ढाई लाख रुपये हड़प लिए। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना सदर बाजार में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जनपद खीरी के बंशीनगर पलियाकलां निवासी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड जिला जज हैं। बताया कि उन्होंने अपनी कार रजबन बाजार निवासी अजहर हुसैन को डेंटिंग पेंटिंग को दी थी। अजहर ने सामान मंगाने के लिए उनसे ढाई लाख रुपये ले लिए। काफी समय बाद भी उसने कार ठीक करके नहीं दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाड़ी ले जाने को कहा। उन्होंने अपना रुपया वापस मांगा तो वह धमकी देने लगा। आरोपी के खिलाफ सदर बाजार थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सराफा बाजार के नील गली में एक सुनार के यहां से बंगाली कारीगर 112 ग्राम सोना लेकर फरार हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.