रिटायर्ड जिला जज के पीपीएफ खाते में साइबर सेंध, 8.77 लाख की ठगी
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पीजीआई क्षेत्र के साउथ सिटी निवासी सेवानिवृत्त जिला जज जयप्रकाश नारायण साइबर ठगी के शिकार हो गए। शातिर जालसाजों ने एसबीआई के योनो ऐप की आड़ में उनके पीपीएफ खाते में सेंध लगाई और चालाकी से 8.77 लाख रुपये अपने खाते में उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जयप्रकाश नारायण के अनुसार जालसाजों ने पहले योनो ऐप के ज़रिए उनके पीपीएफ खाते से 10 लाख रुपये बचत खाते में स्थानांतरित किए। इसके बाद ऐप में एक नया लाभार्थी जोड़कर रकम अपने खाते में भेज दी। जब पूर्व जज को लेनदेन की भनक लगी तो वे तुरंत बैंक पहुँचे। जाँच में खुलासा हुआ कि जालसाज पहले ही 4.87 लाख रुपये चेक के ज़रिए निकाल चुके थे। हालाँकि बैंक ने समय रहते शेष बची रकम को होल्ड कर लिया।पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.