रिटायर्ड कर्मचारी से साइबर ठगों ने 13.85 लाख ठगे
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। मोबाइल पर अनजान नंबर से मिले लिंक को क्लिक करना एक रिटायर्ड कर्मचारी को महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उनके खाते से 13.85 लाख रुपये ठग लिए। बैंक की ऐप को अपडेट करने का झांसा देकर मोबाइल पर लिंक भेजा गया था। प्रेमनगर पुलिस के अनुसार, विशन सिंह निवासी श्यामपुर प्रेमनगर ने तहरीर दी कि आठ अप्रैल को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके मोबाइल में पीएनबी वन ऐप अपडेट नहीं है। उसने ऐप अपडेट करने के लिए एक लिंक भेजा और कहा कि अपडेट नहीं करने पर उनका खाता बंद हो जाएगा। ऐसे में विशन सिंह ने आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। जैसे ही लिंक क्लिक हुआ उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाते से 13.85 लाख रुपये निकाल दिए गए। उन्होंने बताया कि वे इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.