नोएडा, मई 4 -- दादरी, संवाददाता। दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का आरोप परिवार के एक युवक पर लगा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कैमराला गांव में केंद्र सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं। केंद्र सिंह के बेटे मनीष ने शिकायत की कि परिवार के एक युवक ने उनके पिता और मां के साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट में दो लोग घायल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...