रिटायर्ड कर्मचारियों ने की कैशलेस मेडिकल सुविधा की मांग
फरीदाबाद, जून 3 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा टूरिज्म रिटायर्ड कर्मचारी संघ (संबंधित रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा) के चुनाव सेक्टर-16 स्थित मैग्पाई टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया यूनियन के पूर्व प्रधान मित्रपाल राणा की अध्यक्षता और रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा सहित कई मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से मांग की गई चुनाव की निगरानी जिला प्रधान नवल सिंह, जिला सचिव लज्जाराम और प्रेस प्रवक्ता सतपाल नरवत ने की। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में रवि शर्मा को प्रधान, खेमचंद और सतपाल यादव को उपप्रधान, गजेंद्र सिंह को सचिव, ठाकुर सिंह पवार को सह सचिव, रूप सिंह को ऑर्गेनाइजर तथा लक्ष्मी राम को कैशियर चुना गया। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.