गया, अप्रैल 11 -- अखिल भारतीय यूको बैंक पेंशनर्स फेडरेशन का 5वां त्रिवार्षिक सम्मेलन शनिवार को बोधगया के एक निजी होटल में शुरू हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन के पहले दिन पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज कन्फेडरेशन के महासचिव सुप्रियो सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में लंबित एम.सी. सिंगला मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पेंशन अपडेशन पेंशनर्स का वैध अधिकार है। इसके लिए संगठन कानूनी स्तर पर मजबूती से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने केरल हाईकोर्ट में स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी से जुड़े मामले को भी महत्वपूर्ण बताते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत दिलाने की बात कही।फ...