मैनपुरी, मार्च 7 -- रिटायर्ड एसीएमओ को बंधक बनाकर मारपीट करने और अश्लील फोटो खींचकर उन्हें प्रताड़ित करने वाले आरोपियों के खिलाफ मैनपुरी कोतवाली में एफआईआर ट्रांसफर की गई है। मैनपुरी पुलिस ने मामला दर्ज करके इसे इटावा भेज दिया था। लेकिन अब ये मामला फिर से मैनपुरी कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है। पिछले वर्ष हुई इस घटना में मुकदमा दर्ज होने पर मामला इटावा से मैनपुरी आ गया। अब इसकी जांच मैनपुरी पुलिस करेगी। एसपी को शिकायती पत्र देकर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी प्रदीप सागर एडवोकेट पुत्र सुंदरलाल सागर एडवोकेट ने जानकारी दी कि उनके भाई डॉ किशोर सागर ने इटावा के पक्का बाग में नर्सिंग होम खोला था। जिसका प्रबंध निदेशक नीलम पाल को बनाया गया। नर्सिंग होम में घाटा हुआ तो उसे बंद कर दिया गया। 20 मई 2025 को उनके भाई किशोर सागर को इटावा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.