छपरा, मार्च 6 -- नौकरी छोड़ चुना था सिविल सेवा का रास्ता छपरा शहर के उत्तरी दहियावा टोला के रहने वाले हैं हर्षवर्धन अशोक फोटो नाम से हर्षवर्धन अशोक छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण की धरती से एक बार फिर प्रतिभा की चमक राष्ट्रीय पटल पर दिखाई दी है। छपरा शहर के उत्तरी दहियावां टोला के होनहार हर्षवर्धन अशोक ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। वर्ष 2025 की इस परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 424 प्राप्त कर अपनी मेहनत, धैर्य और संकल्प का शानदार उदाहरण पेश किया है।हर्षवर्धन अशोक, बिहार प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त एडीएम अशोक कुमार सिंह और गृहिणी निरुपमा सिंह के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मोहल्ले और पूरे सारण जिले में खुशी का माहौल है। हर्षवर्धन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.