नैनीताल, मई 19 -- भवाली, संवाददाता। न्याय विभाग में सचिव रह चुकीं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भूपिंदर प्रसाद और नेपाल, अफगानिस्तान व जेनेवा में राजदूत रह चुके सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी जयंत प्रसाद ने मंगलवार को कुमाऊं विवि के रामगढ़ स्थित महादेवी वर्मा सृजन पीठ का भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने सृजन पीठ के संरक्षण और रखरखाव की सराहना की।भूपिंदर प्रसाद ने महादेवी वर्मा सृजन पीठ को साहित्यकारों और लेखकों के लिए प्रेरणास्थली बताते हुए परिसर में निर्मित अमृतलाल नागर मेमोरियल राइटर्स होम को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित महादेवी वर्मा की दुर्लभ पेंटिंग्स को वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। जयंत प्रसाद ने महादेवी वर्मा के निवास 'मीरा कुटीर' को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित रखने के लिए सृजन पीठ की सराहन...