रिटायर्ड अधिकारी से लोन दिलाने के नाम पर 53 लाख की ठगी
नोएडा, अगस्त 30 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-119 निवासी 67 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी को 12 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने 53 लाख 15 हजार 930 रुपये ठग लिए। पैसों की जरूरत के चलते पीड़ित ने कई बैंकों से संपर्क किया था, लेकिन उम्र 60 साल से अधिक होने के कारण उन्हें लोन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने फोन कर लोन दिलाने का भरोसा दिया। करीब आठ महीने तक अलग-अलग शुल्क के नाम पर रकम लेने के बाद भी लोन नहीं मिला तो उन्हें ठगी का पता चला। मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुभाषिश सरकार ने पुलिस को बताया कि वह निजी क्षेत्र की नौकरी से सेवानिवृत्त हैं। पिछले साल वाट्सऐप के जरिए उनकी मुनवर हुडा नाम के व्यक्ति से बातचीत हुई थी। आरोपी ने लोन दिलाने का दावा करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.