नई दिल्ली, अगस्त 31 -- नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में कई भारतीय भी लापता हैं। इनमें मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी शिवज्ञानम भी शामिल हैं। उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। खबर है कि इस संबंध में वकील संगठन सक्रिय हो गए हैं। साथ ही CJI यानी भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को भी सूचित किया गया है और मदद मांगी गई है। नेपाल में बचाव कार्य जारी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक लापता जज का पता नहीं चल सका था। 30 अगस्त को दिल्ली तमिल एडवोकेट्स एसोसिएशन ने सीजेआई को पत्र लिखा था। इसमें सरकारी अधिकारियों से जज को खोजने और सुरक्षित वापस लाने का अनुरोध किया था। बार एंड बेंच के अनुसार, जस्टिस शिवज्ञानम में 26 अगस्त को आखिरी बार पत्नी से बात की थी।पत्र में क्या सीजेआई को सौंपे गए पत्र में लिखा है, 'दूसरी बस में यात्रा कर रहे जिन लोगों को तिमुरे में...