नई दिल्ली, मार्च 27 -- वेस्टइंडीज के स्टार टी20 बल्लेबाज एविन लुईस ने इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। यह ऐलान उन्होंने वेस्टइंडीज की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर किए जाने के बाद किया था, मगर महज दो महीने बाद उनका मन बदल गया है और उन्होंने रिटायरमेंट वापस लेने का फैसला किया है। वह वेस्टइंडीज के लिए कोई लिमिटेड ओवर सीरीज नहीं खेलने वाले हैं बल्कि उन्होंने रिटायरमेंट वापस वेस्टइंडीज के घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, 'रीजनल फ़ोर डे कॉम्पिटिशन' के लिए त्रिनिदाद की टीम में खेलने के लिए लिया है। उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए टीम को अपनी उपलब्धता जाहिर कर दी है। यह भी पढ़ें- RCB, MI से लेकर CSK, KKR तक, यहां देखें सभी 10 टीमों के आईपीएल 2026 फुल शेड्यूल अगर वह यह घरेलू टूर्नामेंट खेलते हैं, तो लुईस 9 साल बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.