रिटायरमेंट बेनिफिट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 12.76 लाख की साइबर ठगी
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। रिटायरमेंट बेनिफिट के नाम पर 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक के साथ 12 लाख 76 हजार 500 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माधवनगर स्थित विष्णुधाम कॉलोनी निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा पुत्र गंगा चरण शर्मा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 8 जून की सुबह लगभग साढ़े दस बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को किसी विभाग का कर्मचारी बताते हुए रिटायरमेंट कार्ड बेनिफिट जारी करने के नाम पर औपचारिकताएं पूरी कराने की बात कही और बुजुर्ग को झांसे में लेकर बैंक खातों की जानकारी, कस्टमर आईडी, अकाउंट नंबर तथा डेबिट कार्ड से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर लीं। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर एक लिंक भेजकर विभिन्न परमिशन देने के लिए कहा। पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.