नई दिल्ली, अगस्त 25 -- रिटायरमेंट के बाद अगर हर तीन महीने में एक तय रकम खाते में आती रहे, तो खर्च संभालना आसान हो जाता है। अगर आप भी ऐसी सेफ स्कीम तलाश रहे हैं, जहां निवेश के बदले नियमित ब्याज मिले, तो सरकार की सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके काम आ सकती है। मौजूदा 8.2% सालाना ब्याज दर के हिसाब से करीब 12.20 लाख रुपये जमा करने पर हर तिमाही लगभग 25,010 रुपये ब्याज मिल सकता है। यानी सालभर में करीब 1 लाख रुपये की ब्याज से इनकम होगी। एससीएसएस खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई सरकारी बचत योजना है। इसमें निवेश करने वाले लोगों को ब्याज का पेमेंट हर तिमाही किया जाता है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए एससीएसएस की ब्याज दर 8.2% सालाना है। अगर आपका टारगेट हर तिमाही करीब 25,000 रुपये की इनकम हासिल करना है, तो इसका सीधा हिसाब समझिए। ...