हाथरस, जनवरी 16 -- हाथरस। एक बार फिर मकर संक्रांति के दिन कोहरे वापस लौटने के साथ ही सर्दी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने रहे। गुरुवार की सुबह आसमान में कोहरे की घनी चादर तनी रही। तापमान में गिरावट रहने से सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दोपहर बाद निकली धूप ने मामूली तौर पर सर्दी से राहत दी। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते कई दिनों से कोहरे से सितम से राहत बनी हुई थी। दिन में मौसम साफ बना हुआ था और चटकदार तेज धूप खिल रही थी। दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को प्रचंड सर्दी के सितम से काफी राहत मिल रही थी। हालांकि, सुबह-शाम गलन की वजह से सर्दी के तेवर तल्ख बने हुए थे। मकर संक्रांति दिन गुरुवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। सुबह समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमटा रहा। गली-मोहल्ले, बाजार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.