मुरादाबाद, अप्रैल 20 -- जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत कारोबारियों की तरफ से मार्च के महीने का जीएसटीआर थ्री बी फाइल करने की सोमवार को अंतिम तारीख थी। अंतिम तारीख पर जीएसटी पोर्टल दगा दे गया जिसके बड़ी संख्या में कारोबारी रिटर्न भरने से वंचित रह गए। टैक्स बार एसोसिएशन के विशेष सदस्य गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह से ही पोर्टल पर तकनीकी बाधा आना शुरू हो गई थी। पूरे दिन भर पोर्टल पर समस्या बनी रहने के चलते तमाम कारोबारियों के रिटर्न नहीं भरे जा सके। जिसके दृष्टिगत रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को कम से कम तीन दिन बढ़ाए जाने की मांग सरकार से की गई है। यह भी पढ़ें- जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ाने को वित्त मंत्री को पत्र यह भी पढ़ें- टैरिफ रिफंड की प्रक्रिया शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.