रिटर्न और ग्रुप टिकट पर परिवहन निगम देगा छूट
अल्मोड़ा, अगस्त 13 -- रानीखेत। ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने को उत्तराखंड परिवहन निगम ने कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए रिटर्न और ग्रुप टिकट पर विशेष छूट योजना एक अगस्त से शुरू हो गई है। यह योजना 30 सितंबर तक चलेगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को ग्रुप टिकट और वापसी यात्रा टिकट पर आकर्षक छूट का लाभ मिलेगा। इससे यात्रियों को आर्थिक बचत के साथ-साथ सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। हेल्पलाइन नंबर-8476007605 पर भी ऑनलाइन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। रानीखेत डिपो के एआरएम धर्मानंद जोशी ने बताया कि किसी समूह की ओर से एक साथ छह ऑनलाइन टिकट बुक किए जाते हैं तो चौथे टिकट पर 10 प्रतिशत, पांचवें टिकट पर 12 प्रतिशत और छठे टिकट पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं जो यात्री ऑनलाइन टिकट बुकिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.