रिज इलाके में सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा हुई बारिश
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के रिज इलाके में बादलों की सबसे ज्यादा मेहरबानी देखने को मिल रही है। यहां पर अभी तक सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इसकी तुलना में पालम क्षेत्र में बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य से सात फीसदी कम है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की रात हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, जबकि बुधवार की सुबह से ही लगभग पूरी दिल्ली में ही घने बादल छाए रहे। इसके चलते दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। सफदरजंग मौसम केन्द्र में बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के आयानगर क्षेत्र का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.