एटा, फरवरी 1 -- सकीट ब्लॉक क्षेत्र के गांव रिजोर स्थित टीले के अवैध खनन के दौरान बड़ी मात्रा में पुरातन अवशेष और मूर्तियां बरामद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों ने इन अवशेषों को 12वीं से 13वीं शताब्दी का बताया है। रिजोर स्थित प्राचीन टीले पर पिछले कई दिनों से भू माफियाओं और स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। इसी खुदाई के दौरान अचानक पत्थर की प्राचीन प्रतिमाएं और नक्काशीदार अवशेष निकलने लगे। सूचना पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के आगरा सर्किल के अधिकारियों ने इस पर गहरी चिंता जताई है। एएसआई अधिकारियों की प्रारंभिक आंकलन के अनुसार बरामद अवशेष हिंदू धर्म के देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के खंडित हिस्से प्रतीत होते हैं। कलाकृति और पत्थर की शैली को देखते हुए इन्हें 12वीं या 13वीं शताब्दी का माना जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.