विकासनगर, जनवरी 12 -- पछुवादून के शिक्षण संस्थानों में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। युवाओं ने विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित भारतीय संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई जगहों आयोजित संगोष्ठियों में वक्ताओं ने राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि धर्म बताया। द्रोणा पब्लिक हाईस्कूल लक्ष्मीपुर चौक-बरोटीवाला में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह मनाया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य राजपाल बिष्ट ने छात्रों और शिक्षकों को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विवेकानंद का राष्ट्रवाद भौगोलिक सीमाओं में आबद्ध नहीं था। उनके के अनुसार शिक्षा केवल सूचनाओं का संग्रह नहीं है बल्कि वह मनुष्य बनाने वाली और चरित्र निर्माण क...