पीलीभीत, दिसम्बर 27 -- पूरनपुर। अर्ली की आपूर्ति होने पर भी चीनी की रिकवरी न बढ़ने पर सीसीओ अजय यादव का तबादला कर दिया गया। उनपर सर्वे में रिजेक्ट गन्ने को अर्ली करने का आरोप है। दो साल पहले चीनीमिल में सीसीओ रहे एके चर्तुवेदी को सीसीओ का चार्ज दिया गया है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल का पेराई सत्र नबंवर माह में शुरु हुआ था। पहले पेड़ी गन्ने की आपूर्ति की गई। उसके बाद अर्ली गन्ने का इंडेट जारी किया जाने लगा। दिसंबर से पौधा अर्ली और समान्य गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद चीनी मिल में पेरे जा रहे गन्ने के सापेक्ष रिकवरी नहीं बढ़ सकी। फेडरेशन से आए टेक्नीशियन ने रिकवरी बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन रिकवरी नहीं बढ़ सकी। जांच में सीसीओ अजय यादव पर रिजेक्ट गन्ने को अर्ली में खरीदने का आरोप लगा। बताया जा रहा मिल चलने से पहले कराई कई रिजेक्ट गन्ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.