पलामू, अक्टूबर 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पूर्व मंत्री सह कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रिजीम चेंज की बात पर भाजपा क्यों बौखला रही है? चुनाव के माध्यम से सरकार बदलना लोकतंत्र का सामान्य हिस्सा है। कांग्रेस के, वोट चोर-गद्दी छोड़, अभियान का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य चुनाव में मौजूदा सरकार को हराकर सत्ता परिवर्तन करना है। उन्होंने 1977 और 2014 के लोकसभा चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में पहले भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सरकारें बदली हैं। ऐसे में सत्ता परिवर्तन की मांग को लोकतंत्र के खिलाफ बताना कतई उचित नहीं है। कांग्रेस नेता ने प्रेस को बयान देकर आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार, विपक्ष के सवालों का जवाब देने के बजाय आलोचकों को कभी, ...