नई दिल्ली, मार्च 10 -- रिजीजू ने प्रियंका के बहाने राहुल पर कसा तंज, प्रियंका ने किया पलटवार ------------------प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया होता तो प्रदर्शन अच्छा होता - रिजीजू-राहुल अकेले नेता जो 12 साल में सरकार के सामने झुके नहीं - प्रियंका--------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए सदन में लाये गए संकल्प पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा तो प्रियंका ने भी करारा पलटवार किया। चर्चा के दौरान रिजीजू ने राहुल गांधी के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर प्रियंका को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया होता तो प्रदर्शन अच्छा होता। बाद में प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी की तारीफ की और...