नई दिल्ली, मार्च 10 -- लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए सदन में लाए गए संकल्प पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा, इस पर प्रियंका ने भी करारा पलटवार किया। चर्चा के दौरान रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीरता पूर्ण व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रियंका गांधी को विपक्ष का नेता बनाया गया होता, तो प्रदर्शन शायद थोड़ा अच्छा होता। उन्होंने सदन में उपस्थित वायनाड सांसद की ओर इशारा करते हुए कहा कि देखिये प्रियंका गांधी भी पीछे बैठकर मुस्कुरा रही हैं। वह कम से कम सदन में बैठती तो हैं, सुनती तो हैं कम से कम। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता प्रतिपक्ष तो सुनते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.