बांदा, जुलाई 16 -- बांदा। हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में फात्मा गर्ल्स की छात्राओं ने जिले में नाम रोशन किया। कक्षा 12वीं में रिजा सिद्दीकी ने प्रथम और क्लास 11वीं में वंशिका ने भी जिले मे दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को इंटर कॉलेज में दोनों छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राफिया खानम ने रिजा सिद्दीकी को 2100-2100 रुपये का चेक व मेडल सौंपा। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान अखबार की टीम की ओर से दिया गया। बच्चों क उत्साह वर्धन किया गया और सभी बच्चों को ऐसे ही प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...