हापुड़, अप्रैल 9 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित आज़ाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रिज़ल्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए रिज़ल्ट कार्ड के साथ-साथ शील्ड, मेडल एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, मैनेजर डॉ. मुशीर अहमद, प्रिंसिपल सचिन पाल, वाइस प्रिंसिपल संजय कुमार सहित समस्त स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ...