रिजवान की पारी से मेटाडोर 33 रन से जीता
कानपुर, मई 19 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में खेले गए मैच में मेटाडोर फोम ने क्रेजी रेंजर्स को 33 रन से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में मेटाडोर फोम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए। टीम की ओर से रिजवान अंसारी ने 64 रन, अविरल रावत ने 37 रन बनाए। गेंदबाजी में भरत पांडे ने चार, ऋषभ पाठक ने तीन विकेट लिया। जवाब में क्रेजी रेंजर्स की पूरी टीम 19.5 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से ऋषभ पाठक ने 79 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिल गुप्ता ने तीन, मिशन गुप्ता व संतोष गुप्ता ने दो-दो विकेट लिया। रिजवान अंसारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.