कटिहार, मई 14 -- कटिहार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की 12वीं वार्षिक परीक्षा में एएएम चिल्ड्रेन एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में कुल 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 28 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए। वहीं 3 छात्र असफल रहे तथा एक छात्र अनुपस्थित रहा। विद्यालय की छात्रा रिया दौलनी ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तुलसी कुमार पोद्दार ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर हर्षिता कुमारी रहीं, जिन्होंने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य विकास चाटजी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा...