नई दिल्ली, मार्च 1 -- बिहार के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है, क्योंकि बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड ने ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आधिकारिक आंसर-की जारी कर दी है। अब छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर किसी सवाल या उत्तर पर उन्हें शक है तो वे उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इस बार की परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थे, इसलिए आंसर-की का महत्व और भी बढ़ गया है। छात्र अब आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका रिजल्ट कैसा रहने वाला है।छात्रों को मिला जवाब जांचने का मौका बोर्ड द्वारा जारी की गई आंसर-की में सभी विषयों के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। हर प्रश्न के साथ उसका प्रश्न आईडी और सही विकल्प की जानकारी भी दी गई...